38% घट गया गैस कंपनी का मुनाफा, ग्लोबल टेंशन के बीच डिविडेंड का किया ऐलान
नई दिल्ली, मई 21 -- ईरान की अमेरिका और इजरायल से छिड़ी जंग की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 1262.18 करोड़ रुपये रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से कंपनी के मुनाफा पर असर पड़ा है। कंपनी ने कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में लाभ 2,049.03 करोड़ रुपये और दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 1,602.57 करोड़ रुपये था। कंपनी का परिचालन राजस्व तिमाही में मामूली रूप से घटकर 34,797 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष (2025-26) के लिए कंपनी का मुनाफा घटकर 6,968 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 11,312 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से गैस डिस्ट्रिब्यूशन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.