पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। कड़ी मेहनत, कठिन प्रशिक्षण और वर्षों के इंतजार के बाद रविवार का दिन 389 नवप्रशिक्षित आरक्षियों के लिए यादगार बन गया। पीलीभीत पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड समारोह में इन प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार कदमताल के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में औपचारिक प्रवेश किया। समारोह में उत्साह, गर्व और भावुकता का अनोखा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां परेड मैदान में जवानों का जोश दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर परिजन अपने बेटे-बेटियों को वर्दी में देखकर गौरवान्वित नजर आए। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया और नव आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ सेवा करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- पासिंग आउट परेड के बाद 389 प्रशिक्षु पुलिस म...