388 वाहनों का चालान, एक सीज
मऊ, मई 9 -- मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार की देर शाम विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 388 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम तक यह अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत 38 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 45 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1114 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। यह भी पढ़ें- 388 वाहनों का चालान, एक सीज यातायात नियमों का पालन न करने पर 388 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। इस दौरान अन्य लोगों को भी यातायात निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.