386 पंचायतों में 5.79 लाख लोगों की होगी एनीमिया जांच
मधुबनी, अगस्त 25 -- मधुबनी, एक संवाददाता। एनीमिया मुक्त बिहार बनाने की दिशा में मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी विशेष स्क्रीनिंग अभियान का उद्घाटन किया। इसी के साथ मधुबनी जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर तक व्यापक एनीमिया जांच अभियान चलाया जाएगा। जिले में 386 पंचायतों में कुल 5 लाख 79 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है और प्रतिदिन इसकी समीक्षा होगी। अभियान के तहत 5 से 9 वर्ष के बच्चों, 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों, 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाओं, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की जांच होगी। इसका उद्देश्य समय पर एनीमिया की पहचान, उपचार, पोषण परामर्श और जरूरत पर उच्च संस्थानों में रेफरल सुनिश्चित करना है。 यह भी पढ़ें- किशनगंज: एनीमिया के खिलाफ 98 दिन का महाअभियान शुरू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.