384 बोतल शराब बरामद दो बाइक की गई जब्त
बगहा, जुलाई 5 -- बैरिया /श्रीनगर, एक संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोईपट्टी घाट पर मद निषेध अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल की कुल 384 बोतल (69.12 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब दो सफेद रंग के बोरों में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की है । जबकि शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे।श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोईपट्टी घाट पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज अंधेरे और आसपास के पगडंडी रास्तों का फायदा उठाकर भाग निकले। तलाशी के दौरान दो बोरों से 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल की कुल 384 बोतल अंग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.