धनबाद, सितम्बर 27 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 384 यात्रियों को अनधिकृत रूप से ट्रेन में यात्रा करते या बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर घूमते पकड़ा गया। बेटिकट या बिना उचित टिकट वाले यात्रियों से दो लाख 87 हजार 455 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूला गया। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ मेल-एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों में टिकट जांच की। मानक से अधिक सामान लेकर यात्रा करनेवालों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...