लखीमपुरखीरी, मई 4 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। इसके डेमो चेक सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बांटे गए। सदर विधायक योगेश वर्मा, उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द व एलडीएम अशोक गुप्ता और जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को चेक बांटे। एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के कुल 380 किसानों को 14.82 लाख की दावा राशि दी गई है। इसमें से पांच चयनित किसानों को प्रतीकात्मक चेक कार्यक्रम के दौरान दिए गए। जिन किसानों को यह धनराशि दी गई है उन्होंने अपनी फसल का बीमा कराया था। फसल का नुकसान होने के कारण सर्वे के बाद बीमित धनराशि किसानों को दी गई। यह भी पढ़ें- लाभार्थियों को फसल क्षतिपूर्ति का किया गया भुगतान सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.