नई दिल्ली, अगस्त 24 -- दिल्ली एनसीआर में कुछ ही घंटों की भारी बारिश में स्थिति खराब हो गई है। जगह-जगह जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ानों पर असर पड़ा है। भारी बारिश के चलते अब तक 380 फ्लाइट लेट हैं जबकि 26 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है और दिल्ली एयरपोर्ट पर अभी तक 380 उड़ानें लेट हैं जबकि 26 रद्द हो गई हैं। एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी खराब मौसम को देखते हुए स्पाइ...