हरिद्वार, मार्च 26 -- सिडकुल थाने में दवा के दो सप्लायरों पर करीब 38.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया है। यह कार्रवाई देहरादून से स्थानांतरित जीरो एफआईआर के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, एगेंट लैबोरेटरीज से जुड़े कुलदीप कुमार निवासी स्वास्तिक एन्क्लेव बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक नामी कंपनी से एंटीबायोटिक दवा के 12 ड्रम खरीदे, जिनके लिए 38.94 लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस से अग्रिम तौर पर किया। यह सौदा 15 अक्तूबर 2025 को चंडीगढ़ में हुआ और इसके अगले दिन माल हरिद्वार की ग्रोनबरी फार्मास्यूटिकल में सप्लाई किया गया। जांच में हर ड्रम में करीब दो किलो की कमी थी, यानी कुल 24 किलो दवा कम निकली। लैब जांच में पूरा स्टॉक मानकों पर खरा नहीं उतरा। शिकायतकर्ता ने सप्लायर मनीष कुमार और हरीश से संपर्क किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.