बक्सर, अप्रैल 9 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में इस बार गेहूं की पैदावार अच्छी हुई है। हालांकि अंतिम समय पर हुई बारिश से किसानों से कुछ परेशानी बढ़ी थी। बावजूद माना जा रहा है कि किसानों को अधिक मुनाफा होगा। इसी क्रम में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण डीएम साहिला ने की। उन्होंने सदर प्रखंड स्थित दलसागर ग्राम के कृषक विशुन महतो, पिता-राजेश्वर महतो के खेत में लगी गेहूं की फसल कटाई की गई। प्रयोग में सामने आया कि 10 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े आयताकार क्षेत्रफल में लगे गेहूं के फसल की कटनी पर 19.190 किलोग्राम उपज प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार 38.38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर प्राप्त होगा। इसका उद्देश्य किसानों के लिए सटीक उपज अनुमान प्रदान करना और सरकारी योजनाओं में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाना है। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी पदाधिक...