अररिया, जुलाई 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर 56वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी ने मंगलवार रात बीसीपी गेट के पास कार्रवाई करते हुए 38.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल की एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान शीला देवी साह (60), निवासी मंटापोखरी रानी मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है। महिला के पास से एक कीपैड मोबाइल और 410 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि ब्राउन शुगर टिकुलिया बस्ती से खरीदकर नेपाल ले जाकर बेचने वाली थी। एसएसबी ने जब्त सामान और महिला को आगे की कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सरहद पर 2.37 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...