नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की कहानी साझा की है, जिसने 38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़कर चाय की दुकान खोली और अब उससे अच्छी कमाई करने का दावा किया जा रहा है। यह पोस्ट एक्स यूजर अंकित पांडे ने शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी हाल ही में मिठाई का डिब्बा लेकर उनके घर आए थे। दरअसल, उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया है और इसी खुशी में मिठाई बांटी। इस कहानी ने नौकरी और कारोबार के बीच चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर बैठ गया व्यक्ति, लोगों ने लिए मजे; वीडियो वायरल अंकित पांडे के अनुसार, उनके पड़ोसी पहले एक कंपनी में काम करते थे और हर महीने लगभग 38 हजार रुपये का वेतन पाते थे। उन्...