अल्मोड़ा, जून 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुइ। सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित ने बताया कि 28 जून को यह अभियान चलेगा। इसमें 685 बूथों में 38222 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम ने लोगों से 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 28 जून को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो,स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...