बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर।पूर्वांचल के तराई क्षेत्रों में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी की गई है। विभाग के निर्माण खंड डिवजीन की तरफ से 38 सड़कों के निर्माण पर 18 करोड़ 57 लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें विधानसभा क्षेत्र सदर में 7.71 करोड़ रुपये से 17 व उतरौला में 21 10.86 करोड़ रुपये से 21 सड़कों का निर्माण होगा। रोड कनेक्टिवटी का दायरा बढ़ने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लोगों का सफर सुहाना होगा। सड़कें बनने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 15 लाख लोगों की राह आसान होगी। कई प्रमुख सड़कों के साथ ही शहरों, गांवों व हाट बाजारेां को भी जोड़ने की तै...