मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित संगठन के बैनर तले रिटायर हुए शिक्षकों का का सम्मान किया गया। प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक शिक्षक और शिक्षिका को गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में 38 रिटायर शिक्षक और 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों ने सेवाकाल के दौरान समाज निर्माण के लिए भरपूर योगदान दिया। शिक्षक मिलकर परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के रिटायर शिक्षक सम्मानित किए गए। संगठन का यह प्रयास शिक्षकों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। शिक्षकों को रिटायर होने के बाद मिलने वाले लाभों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए व्यवस्थाएं कराई गई हैं। शिक्षकों को समय रहते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.