सीवान, अगस्त 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व आयुर्वेद परिषद, बिहार इकाई व बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन पटना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुर्वेद के महान आचार्य महर्षि चरक को वैद्य व आचार्यों ने नमन किया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य वैद्य प्रो. डॉ. प्रजापति त्रिपाठी को विश्व आयुर्वेद परिषद ने गुरुजन सम्मान से सम्मानित किया। मौके पर विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने कहा कि दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व राष्ट्रीय स्तर के वैद्य प्रो. डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने अपने करीब 38 वर्षों के कार्यकाल 2440 छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं से शिक्षित किया, जो आज चिकित्सा व शिक्षा के क्...