दुमका, मार्च 7 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कसाई पहाड़ गांव में 38 वर्षीय लखींद्र देहरी ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गोपीकांदर थाना की पुलिस कसाई पहाड़ गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेजा है। घटना के संबंध में एसआई मनोज सोरेन ने बताया कि लखींद्र देहरी अपने घर के अंदर ही रस्सी के फंदे में लटकर आत्महत्या किया है। घटना का कारण का पता अभी पुलिस को नहीं चली है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों व उसके करीबियों से जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.