औरंगाबाद, मार्च 26 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित साया गांव में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन गुरुवार को बीईओ राजनारायण राय, नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, एमडीएम प्रभारी जुबेरिया खातून, मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व एचओडी डॉ राजाराम सिंह एवं सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप जला कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत प्रकाश ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। नगर अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि नया विद्यालय भवन क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत संरचना जरूरी है और यह भवन उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। श...