अलीगढ़, मार्च 2 -- (पड़ताल) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 'एक नागरिक-एक स्वास्थ्य पहचान' का सपना अभी अधूरा है। जिले में 38,20,079 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 22,42,963 आभा आईडी ही बन सकी हैं। यानी कुल प्रगति 58.72 प्रतिशत पर अटकी है। ग्रामीण ब्लॉकों ने तो रफ्तार पकड़ी है, लेकिन शहरी क्षेत्र में चाल अब भी सुस्त है। शहर में 10,47,870 के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 4,41,624 आईडी बनी हैं, जो 42.14 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे बेहतर प्रदर्शन इगलास ब्लॉक ने किया है, जहां 72.67 प्रतिशत आईडी बन चुकी हैं। जवां 70.38 प्रतिशत और खैर 68.69 प्रतिशत के साथ आगे हैं। अतरौली 66.30 प्रतिशत और चंडौस 64.33 प्रतिशत पर हैं। इसके विपरीत लोधा 59.08 प्रतिशत पर सिमटा है, जबकि गंगीरी 62.94 और टप्पल 61.70 प्रतिशत पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की तस्...