आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के कुर्मी टोला निवासी एक युवक को चंडीगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठगी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चंडीगढ़ के एक कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर उससे 38 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने आरोपी को 10 मार्च तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के साइबर थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक 7 जनवरी 2026 को पीड़ित कारोबारी के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और इसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। आरोपी ने गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे 38 लाख रुपये की ठगी क...