38 यूपी बटालियन एनसीसी ने मैप रीडिंग और जियो स्पेशियल एक्टिविटी प्रतियोगिता जीती
हापुड़, जुलाई 1 -- 38 यूपी बटालियन एनसीसी हापुड़ ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, गाजियाबाद की देखरेख में आयोजित प्रतिष्ठित मैप रीडिंग और जियो स्पेशियल एक्टिविटी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इंटर बटालियन थल सेना कैंप के बौद्धिक रूप से चुनौतीपूर्ण इवेंट में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, बड़ौत और हापुड़ की दस एनसीसी बटालियनों ने हिस्सा लिया। इसमें हापुड़ के कैडेट्स ने लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने नाम किया है। वे 2025 में भी चैंपियन बने थे। प्रतियोगिता में एडवांस्ड मैप रीडिंग, इलाके की समझ और जियोस्पेशियल स्किल्स की परीक्षा ली जाती है। जिसके लिए बेहतरीन भौगोलिक जानकारी और सटीकता की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें- 38 यूपी बटालियन एनसीसी ने मैप रीडिंग और जियो स्पेशियल एक्टिविटी प्रतियोगिता जीती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.