मुंगेर, अप्रैल 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को सीआईबी इंस्पेकटर सुंधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में एक शराब तस्कर न्यू फरक्का एक्सप्रेस के समय पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्कर मुंगेर कासिम बाजार थाना के विंदवाड़ा निवासी स्व. लखीराम का पुत्र मुकेश कुमार है। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन नंबर 14003 मालदा आनंदविहार न्यू फरक्का एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई थी। सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में स्टेशन की प्लेटफार्म पर विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तस्कर पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन से उतरा और पुलिस को देखकर प्लेटफार्म संख्या तीन के एफओबी से प्लेटफार्म एक पर पहुंचा। संदेह होने पर सीआईबी टीम ने रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 38 बोतल 180 एमएल का व...