अंबेडकर नगर, मई 31 -- जिले की पुलिस ने 38 पाउच देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सूरज पुत्र तुलसी निवासी प्यारेपुर मुबारकपुर के 13 पाउच और प्रमोद पुत्र राम उजागिर निवासी प्यारेपुर मुबारकपुर को 14 पाउच देशी शराब के खिलाफ गिरफ्तार किया गया है। दोनों लोग देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री करते थे। वहीं जलालपुर कोतवाली पुलिस ने सुरहुरपुर रोड मालीपुर तिराहे पर 11 पाउच देशी शराब के साथ दिवाकर पुत्र हंसराज निवासी चितौनाकला थाना मालीपुर को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक शराब की पाउच को खरीदकर गांव में अधिक कीमत पर बेचता है और इसी से अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...