नई दिल्ली, मार्च 4 -- बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहिए तो रियलमी का अपकमिंग Realme Power Narzo 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन कल (5 मार्च) को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन में 10,0001mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके रख देते हैं, तो इसकी बैटरी 38 दिनों का बैकअप देगी। दावा है कि फुल चार्ज कर आप इस फोन से पूरे 72.3 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं, 186 घंटे तक लगातार गाने सुन सकते हैं। दमदार बैटरी के अलावा, इस फोन में स्मूद डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और प्रोसेसर भी है। इसे रियलमी के ऑफिशियल स्टोर के साथ Amazon पर बेचा जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले से लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी ...