सोनभद्र, मार्च 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल मे सीएसआर के अंतर्गत असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें टैली, जीएसटी, बिलिंग एवं इनवॉइसिंग, डिजिटल फाइलिंग, बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैंकिंग सिस्टम, डिजिटल पेमेंट्स तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं से संबंधित गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं वित्तीय कौशल से लैस करना है,।समापन समारोह में मुख्य अतिथि माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर एंड आरएंडआर), एनटीपीसी विंध्याचल एवं विजय कुमार, निदेशक यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिं...