गिरडीह, मार्च 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रवासी मजदूर वकील सिंह का शव 38 दिनों के बाद मलेशिया से गांव पहुंचा है। शव पहुंचते हीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाई। बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत अंतर्गत जमुआरी गांव के प्रवासी मजदूर वकील सिंह मलेशिया में रहकर मजदूरी करता था। पिछले 12 फरवरी को उसकी मलेशिया में मौत हो गई थी। वह ट्रांसमिशन लेन में मजदूरी करता था। उसकी मौत के बाद जन प्रतिनिधियों के द्वारा मुआवजा के लिए कंपनी पर दबाव बनाया गया था। मुआवजा पर सहमति बनने के बाद कंपनी के द्वारा वकील सिंह का शव गांव भेजा गया। मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय नेता दिनेश साहू, प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मरांडी आदि भी पीड़ित पर...