38 डिसमिल जमीन और लाखों का म्यूजियम भवन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के नाम रजिस्ट्रीप ुम ु न् बप् वप्
अररिया, जून 24 -- अररिया, संवाददाता ऐसे समय में जहां जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए खूनी रिश्तेदार तलवारें खींच लेते हैं वहीं दूसरी तरफ समाज में ऐसे लोग भी हैं जो करोड़ों की जमीन जायदाद अच्छे कार्यों के लिए दान कर देते हैं। ऐसा ही एक नेक काम जिले के ताराबाड़ी थाना अंतर्गत तेगछिया गांव निवासी चंद मिश्रा ने किया है। उन्होंने गांव के सड़क किनारे की अपनी 38 डिसमिल जमीन के अलावा लाखों से निर्मित भवन भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नामक संस्था के नाम दान कर दिया है। जानकारी के अनुसार श्री मिश्रा फिल्म प्रोड्यूसर भी रहे हैं । सदर प्रखंड के तेगछिया गांव के एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले श्री मिश्रा डाक्टर बनना चाहते थे। लेकिन हीरो बनने की चाहत ने उन्हें मायानगरी पहुंचा दिया। फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.