इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को गति देते हुए प्रशासन ने लैब संवर्ग के 38 टेक्निकल अफसरों को सीनियर टेक्निकल अफसर पद पर पदोन्नत किया है। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की संस्तुति के बाद जारी इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद यूपीयूएमएस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति डॉ. अजय सिंह का एवं कुलसचिव दीपक वर्मा का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ. अजय सिंह ने पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि दायित्वों और जवाबदेही में वृद्धि का अवसर है। पदोन्नत कर्मचारी अपनी दक्षता और अनुभव से विश्वविद्यालय की चिकित्सा, शिक्षण तथा अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.