38 टीमें, 38 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी करके ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 ठिकानों पर छापेमारी की। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के नेतृत्व में 23 अक्तूबर को चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस की 38 संयुक्त टीमों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए और 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े मादक पदार्थों के 'हवाला' नेटवर्क का खुलासा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.