लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी की नदियों में चलने वाली पंजीकृत नावों के नाविकों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए 38 जिलों में 66,077 लाइफ जैकेट बंटी जाएंगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और पीएसी के माध्यम से इसे बांटा जाएगा। राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने 15 दिनों में इसे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिलों में एडीएम (वि/रा) को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएसी ने निविदा आमंत्रित करते हुए 38 जिलों के 811 घाटों पर संचालित 4,175 पंजीकृत नौकाओं के लिए 66,077 लाइफ जैकेट खरीदे हैं। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि से पीएसी को 13 करोड़ 21 लाख 54 हजार रुपये दिए गए हैं। लाइफ जैकेट के गुणवत्ता की जांच नियमानुसार लैब से कराई गई है। लाइफ जैकेट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.