अररिया, मई 22 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 38 ग्राम स्मैक और दो डिजिटल तराजू बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई है। यह भी पढ़ें- 38 ग्राम स्मैक और डिजिटल तराजू के साथ धंधेबाज गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी मामले की जानकारी देते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम ने ठेंगापुर (वार्ड संख्या 02) निवासी विक्की मल्लिक (38 वर्ष), पिता- चंदेश्वरी मल्लिक के घर पर अचानक छापेमारी की। जब घर की सघन तलाशी ली गई, तो आरोपी के रसोईघर से 38 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल होने व...