अररिया, मार्च 31 -- अररिया, संवाददाता जिले में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन हर मुमकिन पहल कर रहा है। गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। वहीं गैस उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है। प्रशासनिक चौकसी के इसी क्रम में मंगलवार को डीएम विनोद दुहन ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर दर्ज शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। दी गई जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान डीएम ने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की गहन समीक्षा की और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.