38 क्षय रोगियों को बेसिक शिक्षा परिवार ने लिया गोद, बांटी पोषण पोटली
देवरिया, अक्टूबर 4 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विकास खंड भाटपाररानी में बेसिक शिक्षा परिवार ने 38 क्षय रोगियों को गोद लिया है। इसी क्रम में शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भाटपाररानी में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार द्वारा 38 क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके पोषण में सहभागी बनना संवेदनशील और मानवीय पहल है। सामूहिक प्रयासों से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ओपी भार्गव ने क्षय रोगियों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार और निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इस दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजन कुमार, वरिष्ठ लैब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.