38 कैमरों, दो ड्रोन और नौ पिंजरों को चकमा दे रहा बाघ
अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- सल्ट। सल्ट के गांवों में बाघ की दहशत अब भी बनी हुई है। वन विभाग की टीमें गांवों में लगातार गश्त कर रही हैं, लेकिन अब तक बाघ का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग गया है। बाघ वन विभाग के 38 कैमरे, दो ड्रोन और नौ पिंजरों को चकमा दे रहा है। ग्राम सभा डभरा सौराल, तड़म व काठ की नाव क्षेत्र में रविवार को भी वन विभाग की टीमें गश्त में जुटी रहीं। टीम ने एनाइडर, फाक्स लाइट, राइफल, गांधी बंदूक आदि उपकरणों के साथ गांवों में जाकर बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के साथ लोगों को भी जागरूक किया। वहीं, अब ट्रैप कैमरों की संख्या भी बढ़ाकर 36 कर दी गई है। इसके अलावा दो लाइव कैमरों, दो ड्रोन से भी बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाघ को कैद करने के लिए नौ पिंजरे भी जगह-जगह पर लगाए गए हैं, लेकिन अब तक बाघ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.