मधुबनी, मई 5 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। प्रखंड की के सुखेत पंचायत स्थित विशौल गांव में लाखो की लागत से बनी सड़क निर्माण के महज 12 दिन बाद ही ध्वस्त हो गई। बारिश के पानी से तालाब किनारे बना प्रोटक्शन वॉल टूटकर पोखर में समा गया, जिससे करीब 100 मीटर तक सड़क पूरी तरह बिखर गई और आवागमन प्रभावित हो गया। बोया जी तालाब के पास किशौरी मंडल के घर से हनुमान मंदिर तक बनी कालीकृत सड़क हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी। प्रोटक्शन वॉल गिरते ही सड़क का बड़ा हिस्सा तालाब में विलीन हो गया। इससे भारी वाहनों का परिचालन ठप हो गया है, जबकि दोपहिया और पैदल यात्रियों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय यह भी पढ़ें- 38 करोड़ की सड़क तालाब में समाई ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण रमेश कुमार सहित अन्य लोगों का आरोप है कि नई प्रोटक्शन...