गाजीपुर, मई 22 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मरदह कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान चार करोड़ बारह लाख की लागत से निर्माणाधीन मरदह बाईपास मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

सड़कों का विकास नोनरा गांव स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन दोनों सड़को की दशा ठीक न होने के कारण यहां के लोगो की लम्बे समय से परेशानी थी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस जनहित के कार्य के लिए करोड़ो रूपये का बजट स्वीकृत कराया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर बचाव के लिए सिंगेरा गांव में अग्निशमन केंद्र का धन स्वीकृत हो गया है। कस्तूरबा गांधी इंटरमीडिएट तक शिक्षा के लिए विद्यालय भवन बनवाने के लिए प्रयासरत है। उसके लिए जमीन मिलते ही निर्माण कार्...