बुलंदशहर, मई 16 -- विधायक मीनाक्षी सिंह ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की एक बड़ी सौग़ात दी है। खुर्जा स्थित श्री सूरजमल जटिया अस्पताल परिसर में अब 38 करोड़ रुपये की लागत से एक नई क्रिटिकल केयर यूनिट बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। 100 बिस्तरों वाली यह अत्याधुनिक यूनिट गंभीर मरीज़ों के इलाज के लिए एक संजीवनी साबित होगी। ​विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से इस विषय पर पैरवी की थी और विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अब इस यूनिट के बन जाने से लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर इलाज मिल सकेगा।विधायक ने अपने कैंप कार्यालय पर सीएमओ डा.सुनील कुमार दोहरे के साथ विस्तार से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...