38वीं शहादत दिवस पर याद किए गए निर्मल सिंह
पलामू, अक्टूबर 3 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। औरंगा बांध विरोधी संघर्ष समिति के प्रणेता अमर शहीद स्व. निर्मल सिंह की शहादत दिवस शनिवार को तुंबागड़ा के समीप चेतमा जतराटांड़ में मनाई गई। कार्यक्रम में समिति से जुड़े सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि सतबरवा प्रखंड के चेतमा गांव में किसान परिवार में जन्मे निर्मल सिंह ने औरंगा बांध के विरोध में ग्रामीणों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उपलब्ध स्थानीय संदर्भों के अनुसार 1983 में उनके नेतृत्व में डूब क्षेत्र के ग्रामीणों को एकजुट कर संघर्ष समिति का गठन किया गया था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान अक्तूबर 1988 में मनिका में आयोजित बांध विरोधी सभा में निर्मल सिंह की मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.