दुमका, फरवरी 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय दुमका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने की। मौके पर डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़ों दलितों के अधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर शोषित, वंचित और गरीब वर्गों की आवाज बुलंद की तथा समाज में समता स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका आदर्श आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए मार्गदर्शक है। पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष जीतेश कुमार दास ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल थे। उन्होंने शिक्षा और रोजगार में पिछड़े वर्गों को अवसर प्रदान कर सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.