मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- बुढ़ाना। गांव गढ़ी सखावतपुर में श्रीप्यारे जी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही 38वीं जूनियर नेशनल मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक व बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले हुए। बालक वर्ग में हरियाणा बनाम आंध्र प्रदेश, दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के बीच मुकाबले हुए। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 34-22 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पांडिचेरी बनाम दिल्ली, छत्तीसगढ़ बनाम बिहार, हरियाणा बनाम गुजरात, पंजाब बनाम राजस्थान के बीच मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में हरियाणा ने गुजरात को हराया और दूसरे क्वार्टर फाइनल में पांडिचेरी ने दिल्ली को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.