गोड्डा, मार्च 24 -- 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए टीम रवाना गोड्डा एक प्रतिनिधितस्वीर 015 गोड्डा से रवाना होती टीममुजफ्फरनगर में 24 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम गोड्डा रवाना हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। लड़कों की टीम में प्रेम, दीपक, अमन, सुशांत, सोहन, अनंत, सक्षम, एंड्रियाश, मुस्तफा और सत्यम को शामिल किया गया है। वहीं बालिका वर्ग में पूजा, लक्ष्मी, प्रियंका, वर्षा, लक्की, पार्वती, अंशु, आरती, पूर्णिमा, दीपिका और मालती को टीम में जगह मिली है। टीम की कोच मोनालिसा कुमारी हैं, जबकि समीद अंसारी टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा शिव राम...