38ं दिनों बाद भी लापता कुंदन का कोई सुराग नहीं
खगडि़या, मई 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि सलारपुर गांव से लापता कुंदन का 38 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। घटना क़ो लेकर प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर ग्रामीणों ने कहा कि घटना के 38वें दिनों बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। बताया जाता है कि गत 20 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे कुंदन अपने घर से मोबाइक लेकर निकला जो आज तक वापस नहीं आया है। हालांकि लापता के दिन परिजनों ने शाम तक उनके मोबाइल पर घंटी करता रहा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। शाम के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ़ हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना बाद से लापता युवक की खोज के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.