मधुबनी, अप्रैल 24 -- हरलाखी,एक संवाददाता। पिपरौन व महादेवपट्टी एसएसबी कैंप के जवानों ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 378 बोतल नेपाली व अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सहित एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाइक के पीछे बैठा धंधेबाज मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हरलाखी गांव के ही लक्ष्मी सहनी के रूप में हुई है। पहली कार्रवाई महादेवपट्टी कैंप के जवानों ने एनएच 227 सड़क पर की। जिसमे उक्त धंधेबाज को 113 बोतल नेपाली व अंग्रेजी शराब व बियर समेत एक बाइक के साथ पकड़ा गया। जबकि इस कार्रवाई के दौरान बाइक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति उमगांव निवासी सुनील कुमार ठाकुर मौके से फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई पिपरौन व दिघीयाटोल के एसएसबी जवानों ने बॉर्डर पीलर 288 के निकट की है। जहां जवानों ने 265 बोतल देसी शराब जब्त कर लिया। इस कार्रवाई...