3779 परीक्षार्थियों ने दी स्नातक की परीक्षा, 37 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
गोपालगंज, जुलाई 28 -- गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सत्र 2024-28 के स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से जिले में तीन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन कुल 3816 परीक्षार्थियों में 3779 ने परीक्षा दी, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया।
परीक्षा केन्द्र और सुरक्षा व्यवस्था प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई तथा मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन शहर के दोनों केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। पहली पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.