नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के संवेदनशील 377 छठ घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की तैनाती की गई है। इसके अलावा 12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के 254 छठ घाटों पर एसडीआरएफ और 123 घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए लगाया गया है।एनडीआरएफ से लेकर गोताखोर तक तैनात छठ के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे...