376 वाहनों का चालान, चार लाख रुपये वसूल
भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 343 दो पहिया तथा 33 चार पहिया सहित कुल 376 वाहनों का चालान किया। साथ ही चार लाख छः हजार रूपये का समन किया गया। लगे हाथ एक वाहन को सीज भी। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने पूरेगोसाई से दो, औराई ने भैदपुर से एक, सुरियावां ने अटल चौराहा से दो, गोपीगंज ने कस्बा से दो, भदोही कोतवाली पुलिस ने छेड़ीबीर से दो लोगों के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.