भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 348 दो पहिया तथा 30 चार पहिया सहित कुल 376 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख सत्तानवे हजार सौ रूपये का समन किया गया। साथ ही एक वाहन को सीज। कोइरौना पुलिस ने भीखीपुर से एक, बनकट से एक, भदोही ने डुड़वा धर्मपुर से दो, सुरियावां ने पुरानी बाजार कस्बा से दो, औराई ने जंगला से चार, शायर से तीन लोगों के साथ ही कुल 13 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...