बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। खाद्य विभाग की ओर से जनपद में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के जांच की गयी थी। इस दौरान जांच के लिए भेजे गये सेम्पल की रिपोर्ट के आधार पर उन दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है जिनके नमूने फेल हो गये हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची हुई है। विकास भवन के सभागार में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने एक साल का लेखा-जोखा समिति के सदस्यों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि साल 2025-26 में विभाग की ओर से 347 जगहों पर छापेमारी कर 376 नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया था। इस मामले में 189 दुकानदारों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया था। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में 260 खाद्य पदार्थो की रिपोर्ट फ...