बेगुसराय, जनवरी 31 -- साहेबपुरकमाल। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप एनएच 31 की घेरेबंदी कर एक स्कार्पियो से लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके पर से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी निवासी अधिकलाल तांती के पुत्र मुकेश कुमार गुड्ड व झारखंड के देवघर निवासी निरंजन कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया बताया कि पुलिस झारखंड से निबंधित स्कार्पियो व गिरफ्तार लोगों का मोबाइल जब्त कर जांच कर रही है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.