374.59 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी में ठेकेदार समेत दो पर एफआईआर
कुशीनगर, अगस्त 5 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मोतीचक विकास खंड में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से उठाये गये सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में गंभीर अनियमिततायें मिलने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अनुमति पर परिवहन ठेकेदार अजीत कुमार बर्नवाल व उसके प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत हाटा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। अन्य संबंधित लोगों की भूमिका सामने आने पर पुलिस उन सभी पर कार्रवाई करेगी।पूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत एफसीआई गोदाम से उठाया गया खाद्यान्न संबंधित उचित दर विक्रेताओं तक नहीं पहुंचाया गया। जांच में 121.3812 कुंतल गेहूं और 253.2118 कुंतल चावल (कुल 374.593 कुंतल खाद्यान्न) के दुरुपयोग और कालाबाजारी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.